रेस्टोरेंट में लगी आग, दो वाहन स्वाहा, तीन लोग झुलसे

राजधानी में भीषण अग्निकांड हो गया। यहां सेलाकुई के पास तेलपुर चौक के पास एक रेस्टोरेंट में एकाएक आग भड़क गई। इसकी चपेट में आने से रेस्टोरेंट के बाहर खड़े दो स्कूटर स्वाहा हो गए। जबकि इस घटना में तीन लोग भी झुलस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने शुरू किया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखा सामान और दोनों स्कूटर जल गए। प्रभारी एफएसओ सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में सिलिंडर बदलने के दौरान आग लगी। बताया कि इस दौरान तीन लोग मामूली तौर पर झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें