भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस के पास हार के बाद यह इकलौता हथकंडा है कभी ई वी एम को दोष देती है कभी बैलेट पेपर को दोष देते हैं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी के द्वारा मौन पद यात्रा निकालने को उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता कहा , उन्होंने कहा उनको चुनाव परिणाम को स्वीकार करना चाहिए , चुनाव परिणामों के प्रति नाराजगी दिखाकर कांग्रेस प्रत्याशी जनादेश का अपमान कर रहे हैं साथ ही निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों समेत अपने उन चुनाव अभिकर्ताओं का भी अपमान कर रहे हैं जो मतगणना के दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने नियुक्त किए थे । चंदन बिष्ट ने कहा अवैध घोषित हुए बैलेट में भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के भी मत शामिल हैं । चंदन बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस के पास हार के बाद यह इकलौता हथकंडा है कभी ई वी एम को दोष देती है कभी बैलेट पेपर को दोष देते हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें