लड़की के भाई ने दी खौफनाक सजा, बर्दाश्त नहीं हुआ बहन का शादीशुदा प्यार, रॉड से मारकर तोड़ दी प्रेमी की गर्दन, मौत

आपने प्यार के किस्से तो बहुत सुने और देखे होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के सतना जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की के भाई ने उसके प्रेमी को खौफनाक सजा दी है। बहन से बात करने से मना करने पर लड़की का प्रेमी नहीं माना तो भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गर्दन तोड़ दी। इस घटना में प्रेमी की मौत हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सतना जिले की है। यहां के बिरसिंहपुर थाना के गांव रेउहान के युवक की गर्दन तोड़ कर हत्या कर दी गई और लाश को घसीटते हुए घटना स्थल से दूर एक बावड़ी में फेंक दिया। आरोपियों ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात वारदात को अंजाम दिया। बिरसिंहपुर थाना पुलिस ने घटना का शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की रात रेउहान गांव के बधान टोला निवासी मृतक धर्मेंद्र नामदेव (28 साल) मेरी बहन से फोन में बात कर रहा था। उसने बताया कि वो पहले से ताक में था और मौका मिलते ही उसको पकड़ लिया। घटना के दिन भी समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन धर्मेंद्र मानने को तैयार नहीं था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। जब वह भारी पड़ने लगा तो दोस्त को बुलाकर उसके सिर पर पहले लोहे की रॉड मारी। जब वह असहाय हो गया तो दोस्त और मैंने गर्दन तोड़ दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को बाइक से घसीटते हुए सलैया रोड की बावड़ी के में फेंक आए। आरोपी भाई अनिल कुमार वर्मा और उसके दोस्त राजा भैया चौधरी को 24 घण्टे से पहले गिरफ्तार कर बिरसिंहपुर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

थाना प्रभारी ने निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र वर्मा परिवार की लड़की को असमय फोन करके परेशान करता था। वह शादीशुदा था इसके बाद लड़की को फोन करता था। यह प्रेम प्रसंग पिछले आठ नौ साल से चल रहा था। शादी शुदा युवक से अपनी बेटी का प्रेम प्रसंग चलने की खबर मिलते ही वर्मा परिवार ने मृतक आशिक धर्मेंद्र को समझाने का प्रयास करते रहे है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक धर्मेंद्र लड़की का अपने साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इस एवज में वह कई बार पैसे भी वसूल करता था। यही कारण था कि खार खाये बैठा वर्मा परिवार का गुस्सा फूट पड़ा और यह घटना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें