उत्तराखण्ड के इस हाईवे में दरकी पहाड़ी, घंटों फंसे रहे वाहन

उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खिरचना के पास पहाड़ी दरकने से तीन घंटे तक आवाजाही बंद रही। इस घटना के कारण यात्री और वाहन चालक फंसे रहे और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को हाईवे खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा।

बीआरओ (ब्रिज कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा और बोल्डर हटाए, जिसके बाद सड़क को तीन घंटे बाद खोला जा सका। इस दरकने के कारण हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए थे। यह मार्ग आदि कैलाश, नारायण आश्रम, मुनस्यारी और अन्य पर्यटक स्थलों को जोड़ता है, जहां हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक भी आवाजाही करते हैं।

संयोग से इस घटना में कोई भी वाहन बोल्डरों की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। हाईवे बंद होने से 150 से अधिक वाहन और 400 से ज्यादा यात्री फंसे रहे। जैसे ही मार्ग खुला, यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और अपनी यात्रा जारी रखी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें