दर्दनाक हादसा: चट्टान के खिसक से तीन लोगो की मौत, कईयों के दबे होने की आशंका

उत्तराखंड में भीषण हादसे की खबर है। उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में चट्टान टूट गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। जबकि कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है। रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत की सूचना है। तीन लोग घायल हैं, जबकि कुछ दबे हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उक्त स्थान से तीन घायलों को 108 सेवा से लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल के लिए रवाना।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें