दर्दनाक हादसा: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रेवलर को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे 7 पर सिहोरा के पास हुआ है। ट्रैवलर में सवार सभी लोग आंध्र प्रदेश से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे, जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, ट्रक (MP 20 ZL 9105) जबलपुर से कटनी जा रहा था।

मंगलवार सुबह सिहोरा के मोहला बरगी गांव के पास ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद एक कार को टक्कर मारते हुए ट्रक राँग साइड पर चला गया। इसी दौरान सड़क पर ट्रैवलर (AP 29 W 1525) आ गई और दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर जहां सात लोगों की मौत हुई वहीं गंभीर रूप से घायल लोग अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि, ट्रैवलर और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट के कुछ देर तक रास्ते पर जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंची ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें