
ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी अभियान के तहत 18 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अरविंद थापा पुत्र दिलीप सिंह थापा निवासी हाथीखाल, गौरापड़ाव, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी वारंटी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
कांस्टेबल गुरमेज सिंह
ADVERTISEMENTS








