आग का गोला बनी बस, 8 लोगों की जिन्दा जलकर मौत, 24 घायल

हरियाणा के नूंह में शुक्रवार को देर रात पर्यटक बस में आग लगने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में लगभग 24 लोग घायल हो गए। घटना देर रात डेढ़ बजे की है। बस में करीब 60 लोग सवार थे। वीडियो फुटेज में बस आग की लपटों में घिरी हुई दिख रही थी और वह किसी फ्लाईओवर या पुल जैसी दिखने वाली जगह पर खड़ी है। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें