इश्क बना खूनी खेल: मोइन को मारी गोली, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार को बंजारावाला क्षेत्र के द्वारिका एन्क्लेव में हुई, जहां सहारनपुर निवासी मोइन (पुत्र यासीन) को उसके ही गांव के दो युवकों, रोहन और युगांतर ने घर के सामने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित के जीजा साजिद मलिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पटेलनगर कोतवाली में IPC की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई टीमें गठित कीं।

पुलिस को एक गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली और पटेलनगर क्षेत्र से आयुष सैनी (पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी देहराखास) को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आयुष इस हमले में शामिल था और उसी के पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, इस हमले की वजह एक लड़की को लेकर लंबे समय से चल रही रंजिश थी। फिलहाल पुलिस आयुष से गहराई से पूछताछ कर रही है, वहीं फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें