बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस से बोला- मैंने और भी कई जगह बनवाए मदरसे

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से पुलिस की पूछताछ जारी है। पूछताछ के लिए उसे काठगोदाम थाने में रखा गया है। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस उससे कई प्रश्न पूछ रही है। सूत्र बताते हैं कि अब्दुल मलिक पूछताछ में पुलिस से ही सवाल पूछ दे रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में मलिक ने पुलिस पर ही सवाल दागते हुए पूछा कि साहब बनभूलपुरा में ही नहीं, हल्द्वानी में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां स्टांप पर जमीन बेची जा रही है। वहां भी तो नजरइनायत कर लीजिए। उधर मदरसे और धार्मिक स्थल के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि उसने यहीं नहीं कई और मदरसे और धार्मिक स्थल बनाए हैं।

पुलिस ने जब उससे पूछा कि बनभूलपुरा में उसने 50 से 100 रुपये के स्टांप पर जमीन क्यों बेची। इस पर मलिक ने पुलिस से पूछा कि बनभूलपुरा में ही नहीं हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में ही कई जगह स्टांप पर जमीन बेची जा रही है। पुलिस, प्रशासन वहां कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। अब्दुल मलिक ने कहा कि उसकी जमीन खाली थी इसलिए उसने गरीब बच्चों के पढ़ाने के लिए मदरसा बनवाया। बताया जा रहा है कि मलिक से पूछताछ में अभी तक कोई बड़ा सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा हैं। अभी भी पुलिस की पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें