राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पबद्ध युवा: एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर रानीबाग का भव्य समापन

रानीबाग/हल्द्वानी। 78 बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का रानीबाग में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दिनांक 21 मई से प्रारंभ हुए इस शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं जैसे फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल, लीडरशिप एवं व्यक्तित्व विकास का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही एआरओ कर्नल महेश द्वारा अग्निवीर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे कैडेट्स को भारतीय सेना में करियर की संभावनाओं को समझने में सहायता मिली।

शिविर के दौरान एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया, तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी साझा की गई।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल कुंदन शर्मा (सेना मेडल) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा, “इस प्रशिक्षण से कैडेट्स में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है, जो उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक एवं देशभक्त सैनिक बनने में सहायता करेगा।”

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी (डिप्टी कैंप कमांडेंट), सूबेदार मेजर एम.एस. राव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जावेद अहमद, एवं कैप्टन राजीव कुमार पाठक सहित अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह शिविर न केवल कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक रहा, बल्कि उनमें देश सेवा के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण की भावना भी प्रबल हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें