सड़क पर पलटी 108 एंबुलेंस, कुछ सेकंड में बदल गया सबकुछ

चमोली। जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में गैरसैण से श्रीनगर जा रही 108 आपातकालीन एंबुलेंस आदिबद्री के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में सवार गंभीर मरीज, चालक और फार्मासिस्ट तीनों सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस गैरसैण से एक गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर ले जा रही थी। आदिबद्री के समीप एक मोड़ पर वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद मरीज को तत्काल दूसरी एंबुलेंस से श्रीनगर अस्पताल भेज दिया गया।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह मोड़ पर नियंत्रण खोना या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें