उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी खबर, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में पूर्व से पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए शेष सेमेस्टरों और वर्षों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम और षष्ठ सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी, जहां लागू हो, निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि नए प्रवेश और प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया 13 अक्टूबर को बंद हो चुकी है। ऐसे में यह तिथि विस्तार केवल पूर्व से पंजीकृत विद्यार्थियों के शेष सेमेस्टरों और वर्षों में प्रवेश के लिए लागू है।

15 अक्टूबर के बाद नहीं बढ़ेगी अंतिम तिथि

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को निर्देश दिया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 के बाद प्रवेश की अंतिम तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।

ऐसे में संबंधित विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें