नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 तस्कर गिरफ्तार, 18.70 ग्राम स्मैक और 40 लीटर कच्ची शराब बरामद

नैनीताल। जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का सख़्त अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुंआ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाई गई मुहिम में चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने दो अलग-अलग अभियानों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 18.70 ग्राम स्मैक और करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

पहला मामला

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त जीवन सिंह बिष्ट निवासी कटघरिया चौराहा और महेंद्र सिंह अन्ना निवासी ऊंचापुल को वाहन (UK04AL-1676) समेत गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से क्रमशः 9.24 ग्राम और 9.46 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना चोरगलिया में FIR संख्या 87/2025, धारा 8/21/60 NDPS एक्ट दर्ज की गई।

दूसरा मामला

इसी क्रम में पुलिस ने अभियुक्त परमजीत सिंह निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 83 पाउच (लगभग 40 लीटर) कच्ची शराब और वाहन (UK06BF-5341) बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 88/2025, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस टीम

👉 उ0नि0 निधि शर्मा, हे0कानि0 मनजीत सिंह, हे0कानि0 जगदीश सिंह, कानि0 भारत भूषण, कानि0 अंकुश चन्याल
👉 अ0उ0नि0 विजय सिंह राणा, कानि0 राजेश सिंह, कानि0 चंदन सिंह

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें