2027 चुनाव से पहले लालकुआं में बढ़ी हेमवती नंदन दुर्गापाल के नाम की चर्चा

धीरज भट्ट / वंदना संदेश ब्यूरो

हल्द्वानी/ लालकुआ। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लालकुआं विधानसभा सीट पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि कांग्रेस पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र एवं समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल को प्रत्याशी बनाती है, तो पार्टी को चुनाव में लाभ मिल सकता है।

हरीश चंद्र दुर्गापाल उत्तराखंड गठन के बाद वर्ष 2002 में धारी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चुने गए थे। वर्ष 2012 में उन्होंने लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया। बाद में उन्हें विजय बहुगुणा और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने का अवसर मिला।

अपने राजनीतिक कार्यकाल में उन्होंने लालकुआं, बिंदुखत्ता, गौलापार, बरेली रोड और आसपास के क्षेत्रों में कई विकास कार्य कराए। क्षेत्र में आज भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया होता तो परिणाम अलग हो सकते थे।

अब 2027 के चुनावों से पहले एक बार फिर दुर्गापाल परिवार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं, दुर्गापाल परिवार का कहना है कि यदि कांग्रेस नेतृत्व उन्हें जिम्मेदारी देता है, तो वे चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, टिकट का अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें