
युवा वैश्य महासभा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत-सम्मान
हल्द्वानी। युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा विभिन्न वैश्य संगठनों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व में महामंत्री कपिल अग्रहरि एवं सचिव सूर्यांश गुप्ता ने संयुक्त रूप से वैश्य महासभा (रजि.) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री दिनेश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता का उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष असीम सिंघल तथा महाजन वैश्य महासभा के अध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का भी सम्मान किया गया। युवा वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। साथ ही समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।









