भवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

भवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार (31 वर्ष) पुत्र बलिराम, निवासी गंगोरी, पोस्ट सुयालबाड़ी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भवाली में एफआईआर संख्या 27/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय (चौकी प्रभारी खैरना), कांस्टेबल रमेश कुमार एवं कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें