चकराता के टाइगर फॉल में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से दो की मौत, चार पर्यटक घायल

देहरादून । उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल टाइगर फॉल, चकराता में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। झील के ऊपर से अचानक एक भारी पेड़ पानी के तेज बहाव के साथ नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय पर्यटक झील के पास पानी का आनंद ले रहे थे। अचानक ऊपर से पेड़ गिरा और भारी आवाज के साथ सीधे झील में आ गिरा। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान:

गीताराम जोशी, निवासी – सुजोऊ गांव

अल्का, पर्यटक – दिल्ली

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चारों घायलों का इलाज चल रहा है।

प्रशासन ने की अपील:
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में झरनों और जंगलों जैसे प्राकृतिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें