जिलाधिकारी वंदना सिंह कल सेब का बगीचा व चाय बागान का स्थलीय निरीक्षण करेंगी

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा 16 मई गुरूवार को  रामगढ-मुक्तेश्वर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि 16 मई गुरूवार को रामगढ-मुक्तेश्वर क्षेत्र के अन्तर्गत चाय बागान श्यामखेत, उद्यान विभाग की योजना के अन्तर्गत सेब का बगीचा, मल्ला रामगढ, बोहराकोट मे जलजीवन मिशन के कार्य, पीएमश्री विद्यालय रीठा तथा सतखोल में जल जीवन मिशन के कार्यां  का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारी 16 मई को प्रातः 10 बजे भवाली में विभागीय सूचनाओं सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें