17 साल के किशोर की चाकू से गला रेतकर की हत्या, फिर नदी में कूद गया आरोपी

पिथौरागढ जनपद के धारचूला में किशोर की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर देने से सनसनी फैल गई। हत्यारोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। वह नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में कूद गया। बहरहाल उसका सुराग नहीं लग पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारचूला के छलमा छिलासों निवासी अनुज सिस्ताल (17) पुत्र कुंदन सिस्ताल देहरादून में काम करता था। वह तीन दिन पूर्व ही धारचूला आया था और गर्ब्याल खेड़ा स्थित अपनी बुआ के घर में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 10:45 बजे आरोपी युवक घर में आया और सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले में वार कर दिया। घटना के समय अनुज की बुआ दुकान में गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें