हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद कार में लगी आग

रामनगर सड़क किनारे हाईवे में खड़ी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से आग लग गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग में बाल्टी से पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित नेशनल हाईवे(एन.एच.309)पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से एक कार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हुंडई की औरा कार में आग लग गई। कार में तीन युवक सवार थे।

स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग पर डाला और बा मुश्किल आंख पर काबू पाया वही 20 मिनट से ज्यादा समय की मशक्कत के बाद, तीनों सवारियों को बाहर निकाला गया। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज ने बताया की गंभीर रूप से घायल दो युवकों को ईलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें