खेत में काम कर रही लड़की को ले गया गुलदार,दहशत

नैनीताल। गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के बगड़ गांव में गुलदार ने घर के खेत में काम कर रही 30 साल की लड़की को उठा लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम लड़की की खोजबीन में जुटी हुई है। जिस जगह से गुलदार लड़की को उठाकर ले गया उस जगह पर लड़की के चप्पल, कपड़े और मोबाइल फ़ोन मिला है। जिसके बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग की टीम और गांव के लोग लड़की की खोजबीन कर रहे हैं। आसपास के जंगलों में भी वन विभाग के कर्मचारी व गांव के लोग मिलकर लड़की को ढूंढने में जुटे हुए हैं। रेंजर प्रमोद तिवारी का कहना है कि हमें सूचना मिली थी की लड़की को गुलदार उठा कर ले गया जिसके बाद से वन विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू करने का काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें