बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 10.81 ग्राम नशा बरामद

नैनीताल। जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम ने एक विशेष अभियान के दौरान जुवैद पुत्र पुत्तन खाँ (उम्र 25 वर्ष), निवासी गफूर बस्ती, वार्ड संख्या-24, बनभूलपुरा को चोरगलिया रेलवे फाटक के पास गौला नदी किनारे ज्वालानगर झोपड़ बस्ती की ओर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.81 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 153/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्मैक का स्रोत राजा उर्फ लंगड़ा, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को बताया, जिसे NDPS एक्ट की धारा 29 के तहत नामजद किया गया है।

👮‍♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 जगवीर सिंह
  2. का0 मो. यासीन
  3. का0 लक्ष्मण राम
  4. का0 नरेन्द्र गिरी
ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें