कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

मसूरी । यहां हाथीपांव रोड के पास सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। उक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। देहरादून के जिला नियंत्रण ने इस घटना के बारे में SDRF को सूचित किया। सूचना पाते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया।

29 अप्रैल को देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत के साथ SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक कार संख्या HR42F-2676 लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस कार में तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।

पुलिस ने बताया कि दो मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं तीसरे मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मृतकों के शवों को उप जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें