SSP NAINITAL के निर्देश पर नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी, लाखों की स्मैक बरामद

SOG व काठगोदाम पुलिस की गिरफ्त में आई मशहूर स्मैक तस्कर चच्ची, कमाए रुपये भी बरामद

बागजला की मशहूर शकीला उर्फ चच्ची हुई 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के अंतर्गत जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम किये जाने हेतु जनपद के सभी थाने प्रभारी /SOG को अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के हेतु निर्देशित किया गया है।

श्री प्रकाश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नगर, श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हलद्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में दिनांक 07.06.24 को थाना काठगोदाम पुलिस एवं जनपद की SOG की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान बागजला गौलापार से शकीला उर्फ चच्ची नाम से मशहूर स्मैक तस्कर महिला को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी-

शकीला उर्फ चच्ची पत्नी महबूब निवासी बागजला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल

बरामदगी

1- 49 ग्राम स्मैक

2- स्मैक बेचकर कमाए रु0-10450/-

गिरफ्तारी टीम-

1- संजीत राठौर ( प्रभारी SOG नैनीताल)

2- फ़िरोज़ आलम ( चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम)

3- हे0कानि0 हेमंत सिंह (SOG)

4- कानि0 चंदन सिंह (SOG)

5-म0कानि0 इंदु जलाल

6-म0कानि0 श्वेता मेहता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें