
ओरिएंटल इंश्योरेंस के 80वें स्थापना दिवस पर 40 बॉटल ब्रश के पौधे रोपे
हल्द्वानी। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को हल्द्वानी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी परिसर में 40 बॉटल ब्रश (Callistemon) के पौधे रोपे।
बॉटल ब्रश का पौधा जैव विविधता और पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी माना जाता है। इसके आकर्षक फूलों में पर्याप्त मात्रा में मकरंद पाया जाता है, जो तितलियों, मधुमक्खियों और छोटे पक्षियों को आकर्षित करता है। इससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, हल्द्वानी के प्रबंधक रमेश चंद्र आर्या एवं मयंक सिंह बृजवाल, उप प्रबंधक गौरव कुमार वर्मा, डी.के. भट्ट, पुनीत हयांकी, कुलदीप शंकर एवं भगवान सिंह, सहायक प्रबंधक सुरेंद्र सिंह रावत, कल्पना जोशी, अमितोष कुमार आर्या एवं प्रगुन बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक जीवन पंत तथा सहायक भूमिका बोरा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय ने भी सहभागिता की। हेम कुमार पांडेय वर्तमान में उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में टेनिस प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमी के निदेशक एवं मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी तथा उप निदेशक एवं प्रभागीय वनाधिकारी सूरज तिवारी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रेंजर एवं फॉरेस्टर प्रशिक्षुओं ने भी वृक्षारोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक रमेश चंद्र आर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण जैसी पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश देती है।








