हल्द्वानी में 7 सितंबर को सदगुरुदेव महाराज जी का पावन जन्मोत्सव — सत्संग, भंडारा और निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

हल्द्वानी। परम पूज्य सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी का पावन जन्मोत्सव 7 सितंबर को मानव धर्म आश्रम, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सदभावना सत्संग समारोह, विशाल भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर में प्रख्यात फिजिशियन डॉ. एच.पी. पटेल एवं उनकी टीम द्वारा ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, गठिया तथा आंखों की जांच बिल्कुल निशुल्क की जाएगी। साथ ही मरीजों को डॉ. पटेल द्वारा निशुल्क परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य शिविर को 2:00 बजे तक बढ़ाया जा सकता है।

आयोजक – मानव उत्थान सेवा समिति, हल्द्वानी
कार्यक्रम संयोजक – महात्मा प्रचारिका बाई
स्वास्थ्य शिविर सहयोगी – डॉ. एच.पी. पटेल

👉 समस्त श्रद्धालु एवं प्रेमी जनों से आग्रह है कि इस पावन अवसर पर पहुंचकर सत्संग व संत महात्माओं के आशीर्वचनों का लाभ प्राप्त करें और स्वास्थ्य शिविर में भी भाग लेकर अपने जीवन को और सुखमय बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें