तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एसी मैकेनिक की मौत; साथी गंभीर

हल्द्वानी। रुद्रपुर से स्कूटी से घर लौट रहे एसी मैकेनिक की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, उजाला नगर निवासी अर्सलान मंगलवार रात करीब आठ बजे अपने साथी हसनैन के साथ स्कूटी से रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहा था। बताया गया कि बेलबाबा के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया। यहां देर रात उपचार के दौरान अर्सलान ने दम तोड़ दिया। वहीं, हसनैन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है और उसका नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अर्सलान के निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक के पिता ऊर्जा निगम में लाइनमैन हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें