अगर आप भी हैं पानी की समस्या से परेशान तो अब इस नंबर से फोन पर ही होगा समाधान, जानिए

हल्द्वानी। गर्मियों में उपभोक्ताओं को काफी पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन अब उपभोक्ताओं को पानी की समस्या की शिकायत दर्ज कराने के लिए जल संस्थान कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकारी फोन पर ही पेयजल उपभोक्ताओं की समस्या सुनकर समाधान करेंगे। जल संस्थान ने एक अप्रैल से तिकोनिया स्थित कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम की शुरुआत कर दी है। क्षेत्र में पेयजल समस्या पर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर-05946-220776 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यहां से उपभोक्ताओं की शिकायतों को संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। जल संसथान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली ने बताया कि गर्मी के सीजन में पानी की समस्या को देखते हुए उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। कंट्रोल रूम में संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों के नंबर भी दिए हैं। यदि उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण नहीं होगा तो वे संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें