सृजन स्पष्टिक सोसाइटी में मना ऑटिज्म दिवस

हल्द्वानी। विश्व आटिज्म दविस पर सृजन स्पष्टिक सोसाइटी हल्द्वानी में विश्व ऑटिज्म दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम न्यूरो डाइवर्सिटी एवं ऑफिस ग्रसित व्यक्तियों को सस्टेनेबल मिलेनियम गोल था। इसके अंतर्गत उन्हें सुगमता से रहने व कार्य करने के लिए तैयार करने और उनकी शिक्षा व पुनर्वास का प्रबंधन वर्तमान में प्रचलित संसाधनों के द्वारा किया जाए। इस दौरान संस्था की प्रधानाचार्य व विशिष्ट शिक्षिका श्रद्धा कांडपाल ने ऑटिज्म के बारे में अभिभावकों को इस बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने दिव्यंाग्ता को समझने और प्रभावित के पुनर्वास के लिए सहयोग करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के लिए व्यवस्था संस्था में है और उनके न्यूरो डाइवर्सिटी के विकास के लिए शिक्षा के नए उपकरण भी संस्था में उपलब्ध है। उन्होंने आटिज्म के बारे में बताते हुए कहा कि यदि कोई बच्चा बच्चा एकांत में बैठना पसंद करता है, या एक ही वस्तु से खेलना पसंद करता है। साथ ही वह किसी से बात नहीं करना चाहता या किसी को स्नेह नहीं करता है और अपने आप में ही मस्त रहता है तो ऐसे बच्चों को इलाज की जरूरत होती है। इस अवसर पर संस्था ने वर्ष 2024 25 की प्रगति आख्या अभिभावकों के सामने रखी। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष कैलाश पाठक ने लोगों का धन्यवाद अर्पित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें