अनियंत्रित होकर 40 यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग चोटिल

पहाड़ों में दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इसके बाद भी बसों में ओवरलोड कम नहीं किया जा रहा हैं जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। शुक्रवार को प्रातः उत्तरारकासी सिलक्यार स्थित वन विभाग बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रहा वाहन अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गया। मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। उक्त वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है। मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात के लिए सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें