सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत, घायल पुत्री अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी। आज गुरूवार शाम रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई। जिससे इस हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पुत्री निदा उम्र 24 वर्ष की बेटी घायल हो गई। पुलिस ने बेटी को एसटीएच में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरूवार शाम रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग में हुआ है। चौकी प्रभारी टीपी नगर दीपक बिष्ट के मुताबिक गुरुवार को टांडा जंगल मे कार संख्या यूके 06 बीडी 9333 में सवार होकर तीन लोग रुद्रपुर से हल्द्वानी होते हुए नैनीताल जा रहे थे, कि कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। मृतकों की पहचान जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब, राशिदा (48 वर्ष) पत्नी जहूर अहमद के रूप में हुई है। जबकि उनकी घायल पुत्री निदा उम्र 24 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के वार्ड नं० 05 खेड़ा के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें