सरकार का 3 साल बेमिसाल कार्यक्रम खनश्यू मै होगा: विधायक कैड़ा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विकाश भवन भीमताल मै मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर अधिकारियो के साथ बैठक की।
विधायक कैड़ा ने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार 23 मार्च 2025 को अपने तीन वर्ष पूर्ण कर रही है और यह कार्यकाल उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ है।

विधायक कैड़ा ने कहा इस अवसर मै भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल में 22 मार्च से 26 मार्च तक बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाना है, जिससे भीमताल विधानसभा के लोगो को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक स्थान पर मिल सकें।

विधायक कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पिछले तीन वर्षो में धामी सरकार ने प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के विजन को साकार करते हुए, उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की।

धामी सरकार ने उत्तराखंड मै भू-कानून में सख्त प्रावधान कर देवभूमि की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। डबल इंजन सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और रोजगार में ऐतिहासिक सुधार हुए।

धामी सरकार ने जनहितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। विधायक ने कहा कैम्पो के माध्यम से कि इन उपलब्धियों को हर गांव, हर घर तक पहुंचाया जाए। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ प्रतेक व्यक्त को मिल सके।

विधायक कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी के 3 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर ओखलकांडा के खनश्यू मै बहुउद्देश्यय शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमे जनता की समस्याओ का समाधान किया जायेगा। बैठक मै sdm धारी K.N गोस्वामी, sdm नैनीताल, जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें