विधायक कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक मै अधिकारियो व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, अधिकारियो को दिये क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

आज भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ के ब्लॉक सभागार मै अधिकारियो व क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं को सुना। क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों व जनता ने अपने अपने क्षेत्र से जुडी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूल भुत समस्याओं को विधायक कैडा के समक्ष रखा। विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। विधायक कैड़ा ने अधिकारियो को सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा।

विधायक ने अधिकारियो से जनप्रतिनिधियों के साथ ताल मेल बैठाकर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो व जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये। विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, bdo रामगढ़, क्षेत्रिय जनप्रतिनिधिगण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें