3 करोड़ 12लाख की लागत से होगा झड़गाँव से ल्वाड डोबा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य: विधायक कैड़ा

ओखलकांडा ब्लॉक के झड़गाँव से पतलोट व ल्वाड वन चौकी से ल्वाड डोबा तक मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की विधायक कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, विधायक ने शासन से झड़गांव से पतलोट तक 9 कीमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए और ल्वाड वन चौकी से ल्वाड -डोबा तक 10 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 12 लाख स्वीकृति करा दिये है। विधायक कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारियो से टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र डामरीकरण का कार्य सुरु करने को कहा है।

विधायक कैड़ा ने कहा जल्दी ही डामरीकरण का कार्य शुरू हो जायेगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है विधायक कैड़ा ने कहा भीड़ापानी से खुजेठी मोटर मार्ग सहित अन्य मोटर मार्गो पर डामरीकरण हेतु कार्यवाही चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें