विधायक कैड़ा ने किया भीड़ापानी से महतोली -नाई मोटर मार्ग डामरीकरण कार्य का निरक्षण, गुणवत्ता से कार्य करने के दिए निर्देश

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के ओखल कांडा ब्लॉक के भीड़ा पानी से महतोली-नाई मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था ।दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सोलिंग, दीवारों का निर्माण,डामरीकरण करने की माग की। विधायक कैड़ा ने मोटर मार्ग पर सोलिंग ,सुधारीकरण,डामरीकरण के लिए 4 करोड़ 30 लाख स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू हुआ है आज विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य का स्थलीय निरक्षण किया।

विधायक ने कहा हमारी सरकार के डामरीकरण कार्य के लिए पैसा दिया, जनता के पैसे का दुरप्रयोग नहीं होने दिया जायेगा। विधायक कैड़ा ने अधिकारियो व ठेकेदार को डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ करने के शक्त निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने कहा मोटर मार्ग पर कार्य पुर्ण होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें