वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में शुरू हुआ निःशुल्क टेनिस प्रशिक्षण शिविर, 25 प्रशिक्षु ले रहे हिस्सा

हल्द्वानी। वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी में फॉरेस्टर एवं रेंजर्स प्रशिक्षुओं के लिए निःशुल्क टेनिस प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। अकादमी के उच्चाधिकारियों के अनुरोध पर डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल (DTA) ने 10 अगस्त 2026 से नियमित नए बैच के प्रशिक्षुओं के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

प्रशिक्षण शिविर के तहत डीटीए, नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय द्वारा प्रतिदिन शाम करीब एक घंटे टेनिस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में कुल 25 प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 10 बालक और 15 बालिकाएं शामिल हैं।

एक माह तक चलेगा प्रशिक्षण

एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षुओं को टेनिस की मूलभूत तकनीकों के साथ खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों को रैकेट ग्रिप एवं हैंडलिंग, स्टांस, बॉल कंट्रोल, फोरहैंड, बैकहैंड, वॉली, स्मैश, सर्व और लॉब सहित विभिन्न तकनीकों का व्यवस्थित अभ्यास कराया जा रहा है।

विशेषज्ञ प्रशिक्षण का भी मिलेगा लाभ

प्रशिक्षुओं को आधुनिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए बैकहैंड शॉट विशेषज्ञ रजत कुमार सती की प्रशिक्षण सेवाएं भी जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को टेनिस की तकनीकी समझ विकसित करने और अपने खेल को बेहतर बनाने में अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल का उद्देश्य युवा प्रशिक्षुओं में टेनिस के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण और खेल के अवसर उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें