विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज,सदन में सरकार आर्थिक रिपोर्ट करेगी पेश

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में चार विधेयक पेश किए जाऐगे। विभाग वार बजट पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन के पटल पर चार विधेयक रखे जाएंदे। इसके साथ ही आज विभागवार बजट पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि धानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया था कि 29 फरवरी को विभाग वार बजट पर चर्चा की जाएगी।

सदन में सरकार आर्थिक रिपोर्ट करेगी पेश
आज राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके साथ ही आज सदन में सरकार आर्थिक रिपोर्ट पेश करेगी। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें