बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में बर्फबारी, चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेद चादर

चमोली जिले में मंगलवार को सुबह से मौसम बदला रहा, जिससे दोपहर के समय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। दोपहर के समय निचले इलाकों में भी बादल छाए रहे, जिससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में शाम के समय शीतलहर से ठंड और भी अधिक बढ़ गई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम सामान्य होने लगा और देर शाम तक आसमान साफ हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें