रामगढ़ ब्लॉक के दो मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 1करोड़ 56 लाख स्वीकृत, जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य: मंत्री कैड़ा

भीमताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लॉक के सुरमानें बैंड से मल्ला गहना व शीतला से छतोला मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानिया होती थी गाड़ी कीचड में फस जाती थी।

ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने दो मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 1करोड़ 56 लाख स्वीकृति कर। जिसका शासन से शासनादेश जारी हो होने के बाद टैण्डर प्रकिया शुरू हो गई है मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी ही दोनों मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ कर डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।

मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र जी जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया। मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें