मानसून से पहले उत्तराखंड तैयार, सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन कार्यशाला में दिए दिशा-निर्देश

देहरादून। मानसून की दस्तक से पहले उत्तराखंड सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से शनिवार को देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हम प्राकृतिक आपदाओं को रोक नहीं सकते, लेकिन उनके प्रभाव को जरूर कम कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई है, ताकि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर मानसून से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें।”

कार्यशाला में प्रदेशभर के जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, SDRF, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। दिनभर चली इस कार्यशाला में संभावित आपदाओं, बचाव उपायों, राहत एवं पुनर्वास की योजनाओं, और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करें, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखें और किसी भी स्थिति में त्वरित राहत सुनिश्चित करें।

कार्यशाला का निष्कर्ष राज्य के आपदा प्रबंधन की रणनीति को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें