भारी बारिश से पुल धसी,यातायात बाधित,यात्री परेशान

कालाढूंगी । लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के अंतर्गत हल्द्वानी – देहरादून स्टेट हाईवे की पुलिया कालाढूंगी के पास विदरामपुर गांव के समीप क्षतिग्रस्त हो गई ।जिसके चलते देहरादून से हल्द्वानी आदि जगहों से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के चलते काफी मार्ग अवरुद्ध हैं।

रविवार सुबह यह हल्द्वानी देहरादून स्टेट हाईवे की पुलिया भी तेज बहाव के चलते काफी हद तक बह गई वहीं सुरक्षा को लेकर कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली ,लोकनिर्माण विभाग ,और राजस्व विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से तेज बहाव वाली जगह का निरीक्षण किया और आमजन से सतर्कता बरतने की अपील भी की ।।

वही कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली ने लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कर आवाजाही सुचारू करे वही किसी आपदा से निपटने के लिए एसडीएम कालाढूंगी ने 05942242222 नंबर जारी किया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें