भीमताल पुलिस की जनसुनवाई पहल : समस्याएँ सुनीं, समाधान का दिया भरोसा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष भीमताल संजीत राठौड़ ने क्षेत्रीय जनता के साथ एक गोष्ठी आयोजित की।

गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में ड्रग-फ्री उत्तराखंड मिशन पर विशेष जोर दिया गया। युवाओं को नशे से होने वाले खतरों से अवगत कराते हुए पुलिस ने उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

👉 भीमताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें