महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ करने पर भड़क उठा चिकित्सकों का आक्रोश, नर्सिंग ऑफिसर गिरफ्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में ऑपरेशन थिएटर के भीतर महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इससे गुस्साए चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया है। एम्स ऋषिकेश के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ बीते सोमवार की शाम ऑपरेशन के दौरान एक नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने छेड़ा खानी की। घटना के विरोध में एम्स के चिकित्सकों ने हड़ताल करते हुए डीन कार्यालय का घेराव किया। महिला चिकित्सक की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी।

एम्स के पुलिस चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर मूल निवासी राजस्थान सतीश कुमार के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालात को देखते हुए पुलिस को इमरजेंसी वार्ड के भीतर से अपने वाहन को निकलना पड़ा। आरोपी ‌की गिरफ्तारी के बाद हड़ताली चिकित्सकों का गुस्सा शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें