फिल्म निर्माता बनने का झांसा देकर विधवा महिला से रेप, विरोध पर मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश की एक विधवा महिला के साथ भावनात्मक और शारीरिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई का फिल्म निर्माता बताकर उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। इस दौरान कई बार उसका यौन शोषण किया गया।

पीड़िता ने पटेलनगर कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले अमरोहा निवासी शकील अमरोही से हुई थी। शकील ने खुद को फिल्म निर्देशक बताया और शूटिंग के बहाने महिला से संपर्क बढ़ाया। धीरे-धीरे बात शादी तक पहुंची और शकील ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार, डेढ़ साल तक साथ रहने के बावजूद जब उसने शादी की बात की तो शकील टालता रहा। जब महिला ने शकील के भाइयों — इकरार, इकबाल और वसीम — से बात की, तो उन्होंने खुद को राजनेता बताकर उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है। महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस उसे संरक्षण भी दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें