नई दिल्ली में विधायक राम सिंह कैड़ा की भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

विधायक कैड़ा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें