विधायक कैड़ा ने जनता दरवार लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सेवा सुशासन, और विकास को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचौना (नैयना)मै जनता लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा, विधायक कैड़ा ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये।

उधर विधायक कैड़ा ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो को मोटर मार्ग निर्माण की डीपी आर तैयार कर शासन को भेजनें के निर्देश दिये। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर गाँव के अंतिम छोर तक योजना का लाभ देने को कहा विधायक कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन तीन वर्ष के कार्यकाल मै जनता के हित मै कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। मुख्यमंत्री धामी ने हर वर्ग को साथ लेकर सबके हित मै कार्य किया है, विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है जिस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें