राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर नैनीताल में रेड अलर्ट, जिलेभर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

नैनीताल। भारत गणराज्य की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित नैनीताल भ्रमण को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पूरे जनपद में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ होटलों, ढाबों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सघन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा बीते 24 घंटे में जिलेभर में 273 होटल व ढाबों की चेकिंग की गई, जबकि 234 लोगों का सत्यापन किया गया। अनियमितता पाए जाने पर 120 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 165 वाहनों की चेकिंग कर 82,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बी.डी.एस., स्वान दल व अभिसूचना इकाई की टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है, जो लगातार बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग व फ्रिस्किंग अभियान चला रही हैं।

👉 नैनीताल पुलिस की अपील:
जनपद पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (9411112979 / 112) पर दें। सतर्क रहें और सहयोग करें — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें