पीपलकोटी टनल हादसा: रेस्क्यू के बीच मिला एक और श्रमिक का शव, अब सिर्फ एक की तलाश

गोपेश्वर। चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश में जुटे रेस्क्यू दल को मंगलवार को एक और श्रमिक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद उसे जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेज दिया गया। हादसे के बाद अब एक श्रमिक के लापता होने की सूचना है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। टनल के भीतर जमा मलबे, कीचड़ और पानी के बीच रेस्क्यू टीमें संभावित स्थानों को खंगाल रही हैं।

रेस्क्यू अभियान को गति देने के लिए टनल में जमा स्लज यानी कीचड़ और मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही पानी की निकासी का काम भी तेजी से किया जा रहा है। सक्शन पंपों समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से पानी और स्लज हटाकर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। टीमों का प्रयास है कि टनल के उन सभी संभावित हिस्सों तक पहुंच बनाई जा सके, जहां लापता श्रमिक के होने की संभावना है।

एक श्रमिक की तलाश पर पूरा फोकस, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

टनल के भीतर एक लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। रेस्क्यू टीमें मलबे और पानी को हटाते हुए संभावित स्थानों पर बारीकी से सर्च अभियान चला रही हैं। श्रमिक तक पहुंचने के लिए बचाव दल पूरी तत्परता से जुटा है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें