आईपीएल में फिर एक बार उत्तराखंड के इस व्यक्ति की चमकी किस्मत, बना करोड़पति

लोहाघाट। आईपीएल में इस बार उत्तराखंड के लोगो की dream11 में किस्मत चमक रही है। शुक्रवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग व हैदराबाद के मैच में बाराकोट ब्लॉक के दीवान सिंह ने 2 करोड़पति रुपए जीते और वह रातों-रात करोड़पति बने इससे उनका पूरा परिवार झूम उठा। रेगांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि दीवान ने कल खेले गए चेन्नई व हैदराबाद के मैच में dream11 में मात्र 39 रुपए लगाए थे। दीवान सिंह की बनाई हुई टीम पहले नंबर पर आई और दीवान ने एक झटके में 2 करोड रुपए जीत लिए। दीवान सिंह दिल्ली में एक होटल में जॉब करते हैं। जब दीवान सिंह करोड़पति बने तो उनके दोस्तों ने उन्हें बधाई दी और परिवार के लोगों ने भी उनको खूब बधाई दी और वह बहुत खुश हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें